Uttarakhand Jawahar Navodaya Alumni Association

not in use

जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत के गौरव दास को “Uttarakhand Jawahar Navodaya Alumni Meet 2025 – समलौंण” में आमंत्रण 

जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत, अल्मोड़ा (बैच 1997–2003) के पूर्व छात्र गौरव दास को “Uttarakhand Jawahar Navodaya Alumni Meet 2025 – समलौंण” में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। गौरव दास भैया एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं।

उनके पिता, श्री चंदन दास, बागेश्वर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष (1997) रह चुके हैं तथा बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार (2007, 2012, 2017 और 2022) विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार में परिवहन एवं कल्याण मंत्री के रूप में भी सेवाएँ दी हैं। वर्तमान में गौरव दास की माता, श्रीमती पार्वती दास, बागेश्वर की विधायक हैं।

गौरव दास नवोदय परिवार के उन गौरवशाली सदस्यों में से हैं, जिन्होंने अपने समर्पण, कार्यशैली और उपलब्धियों से विद्यालय और क्षेत्र — दोनों का नाम रोशन किया है।

 

आयोजन समिति ने बताया कि उन्हें इस मिलन समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है ताकि वे अपने अनुभव, स्मृतियाँ और प्रेरणादायक विचार नवोदय परिवार के साथ साझा कर सकें। “समलौंण” 2025 का यह आयोजन उत्तराखंड के विभिन्न नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्रों को एक सूत्र में जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

Scroll to Top